Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारकोयला घोटाला; बढ़ सकती हैं नवीन जिंदल की मुश्किलें, कोर्ट ने दिया...

कोयला घोटाला; बढ़ सकती हैं नवीन जिंदल की मुश्किलें, कोर्ट ने दिया आरोप तय करने का आदेश


दिल्ली। कोयला घोटाला मामले में नवीन जिंदल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने सोमवार को उद्योगपति नवीन जिंदल और चार अन्य के खिलाफ आरोप तय का आदेश दिया है।

विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने जिंदल एवं अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया।

जिंदल के अलावा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के पूर्व निदेशक सुशील मारू, पूर्व उपप्रबंध निदेशक आनंद गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रांत गुजराल और कंपनी की ओर से हस्ताक्षर करने के लिये अधिकृत अधिकारी डी एन अबरोल के खिलाफ आरोप तय किया जाना है।

अदालत मध्य प्रदेश में अर्टन नॉर्थ कोयला खंड के आवंटन से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही थी। अदालत ने मामले में आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय करने के लिये 25 जुलाई की तारीख तय की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments