Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपुलिस टीम पर हमला कर स्मैक तस्कर को छुड़ाया, सब-इंस्पेक्टर घायल

पुलिस टीम पर हमला कर स्मैक तस्कर को छुड़ाया, सब-इंस्पेक्टर घायल

यूपी पुलिस

सहारनपुर।  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीती रात स्मैक तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। 

अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव में मंगलवार देर रात पुलिस स्मैक तस्कर आसिफ को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इस दौरान आरोपी को पुलिस ने पकड़ भी लिया, लेकिन इसकी जानकारी लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, हमले में अंबेहटा चौकी प्रभारी दिनेश कसाना घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार, हमले में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर 14 लोगों को नामजद किया है, साथ ही कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments