Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारशोपियां में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी किया ढेर

शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी किया ढेर

जम्मू। जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार सुबह से आतंकियों और सुरक्ष बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के नरवानी इलाके में शुक्रवार सुबह से यह मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की 44RR और SOG की संयुक्त टीम ने इलाके को घेरा और तलाशी अभियान चलाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बागों में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी, इस पर जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके का घेराव किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि एक आतंकी को मार गिराया गया है। बाकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच एहतियात के लिए शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments