Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमॉर्निंग वॉक पर निकले 7 लोगों को बेकाबू पिकप ने कुचला, वृद्धा...

मॉर्निंग वॉक पर निकले 7 लोगों को बेकाबू पिकप ने कुचला, वृद्धा समेत दो की मौत

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शुक्रवार सुबह टहल रहे सात लोगों को बेकाबू पिकप ने कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में ग्रामीणों ने पिकप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेंहुआं गांव के सामने कासिमाबाद मऊ मार्ग पर स्थित पावर हाउस के पास सड़क किनारे सात लोग सुबह टहल रहे थे। तभी पीछे से आ रही बेकाबू पिकप ने मॉर्निंग वॉक कर रहे महिलाओं और पुरुषों को कुचल दिया।
इस हादसे में बबलू शर्मा (22) और रामावती देवी (60) की मौत हो गई। वहीं, पांच लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेंहुआं गांव के रहने वाले है। हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने पिकप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने कासिमाबाद मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कासिमाबाद तहसीलदार ने घायलों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिकप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments