Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारवृंदावन के अस्पताल में उपचार के दौरान विदेशी श्रद्धालु की मौत

वृंदावन के अस्पताल में उपचार के दौरान विदेशी श्रद्धालु की मौत

विदेशी नागरिक जैकबस वैंडेरडार (फाइल फोटो)

वृंदावन।  वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र स्थित भक्ति वेदांत अस्पताल में उपचार के दौरान एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई। वो नीदरलैंड का रहने वाला था। एलआईयू ने नीदरलैंड दूतावास के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी है।

नीदरलैंड निवासी जीनियस जैकबस वैंडेरडार (70) पिछले एक वर्ष से मेडिकल वीजा पर सेवाकुंज स्थित रूप सनातन गौड़ीय मठ में रहकर वृंदावनवास कर रहा था। वो किसी बीमारी से ग्रसित था। अधिक तबियत खराब होने पर 31 मई को अस्पताल में भर्ती हुआ था।  गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस और एलआईयू अस्पताल पहुंची। शव को अस्पताल में सुरक्षित रखवाया। पुलिस के मुताबिक जैकबस के पास से मिले एक दस रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा कि उसकी मृत्यु होने पर पीएम न कराया जाए। 

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि विदेशी भक्त की मौत की जानकारी नीदरलैंड दूतावास एवं मृतक के परिजनों को दे दी गई है। माना जा रहा है कि गौड़ीयमठ के लोग ही इसका अंतिम संस्कार वृंदावन में यमुना तट पर करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments