Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरगृह मंत्री शाह तेलंगाना के दौरे पर, आदिवासी महिला के घर करेंगे...

गृह मंत्री शाह तेलंगाना के दौरे पर, आदिवासी महिला के घर करेंगे भोजन


हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर गए हैं। शाह आज पार्टी सदस्यता अभियान का उद्घाटन करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह हैदराबाद पहुंच गए हैं। जहां से वे रंगारेड्डी जिले का दौरा करेंगे। यहां वे ममदीपल्ली गांव में एक आदिवासी महिला जतवती सोनी के घर पर भोजन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी आज से फिर एक बार पार्टी के सदस्यों की संख्या में इजाफा करने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments