Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरवकीलों की चालाकी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- क्या पैसा ही तुम्हारे...

वकीलों की चालाकी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- क्या पैसा ही तुम्हारे लिए सब कुछ है


दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों की चालाकी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। जस्टिस अरुण मिश्रा ने शुक्रवार को एक वकील को चालाकी करते हुए पकड़ा जिसके बाद उन्होंने सीनियर वकीलों को कोर्ट के साथ धोखाधड़ी करने पर कड़ी फटकार लगाई।

जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ ने आठ मई को केरल के एर्नाकुलम जिले की मराडु नगर पालिका क्षेत्र में कोस्टल रेगुलेटरी जोन (सीआरजेड) में बनी अवैध इमारतों तोड़ने का आदेश दिया था। लेकिन, वकील ने चालाकी करते हुए वेकेशन में पीठ बदलने का फायदा उठाया। वकील ने वेकेशन में काम कर रही पीठ से उस पर स्टे हासिल कर लिया।

शुक्रवार को जब यह मामला अरुण मिश्रा की पीठ के पास फिर से सुनवाई के लिए आया तो उन्होंने वकील की इस चालाकी पर जमकर गुस्सा निकाला। जस्टिस मिश्रा ने इसे कोर्ट के साथ धोखाधड़ी का मामला माना और अवैध इमारतों को ढहाने का आदेश भी फिर से जारी किया।

जस्टिस मिश्रा ने वकील से कहा कि तुम्हारी नैतिकता कहां चली गई है? क्या पैसा ही तुम्हारे लिए सब कुछ हो गया है। जस्टिस मिश्रा की पीठ ने नसीहत देते हुए कहा कि दूसरी बेंच को इस मामले को सुनना ही नहीं चाहिए था। दूसरी बेंच ने जो न्यायिक अनियमितता की है, उसके लिए याचिकाकर्ता जिम्मेदार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments