Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारलोकनायक अस्पताल में मारपीट के बाद हड़ताल पर बैठे डॉक्टर

लोकनायक अस्पताल में मारपीट के बाद हड़ताल पर बैठे डॉक्टर

दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रविवार रात हुई घटना के विरोध में सोमवार सुबह अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत की। हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के मुताबिक वो लोग जल्द ही प्रबंधन से मुलाकात करेंगे और चिकित्सकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा देने को लेकर बात-चीत करेंगे।

गौरतलब है कि रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आपातकालीन वार्ड में उपचार को लेकर एक मरीज के तीमारदारों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल बिगड़ा और ड्यूटी पर मौजूद मेडिसिन विभाग के डॉ. सऊद मलिक पर हमला बोल दिया। डॉक्टर मलिक से मारपीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया था। घटना में डॉ. मलिक के पेट, गले, सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए डॉक्टरों और आरडीए ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया।

बताया जा रहा है कि हड़ताल में जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल होंगे। मारपीट की घटना के बाद आरडीए ने प्रबंधन को पत्र लिख चिंता जताई है कि पिछले सप्ताह में दो बार मारपीट की घटना हो चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments