Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारनौशेरा में पाक गोलीबारी का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कुपवाड़ा ब्लास्ट...

नौशेरा में पाक गोलीबारी का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कुपवाड़ा ब्लास्ट में जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर ब्लास्ट होने की खबर है, इस ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घायल जवान गश्त पर था, इसी दौरान धमाका हो गया।

घटना एलओसी के पास पिंपल पोस्ट के करीब हुई। घायल सेना का जवान ड्यूटी पर गश्त पर था, घायल जवान को उसे इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भेज दिया गया है। 

वहीं, एलओसी पर ही पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की तरफ से नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। इस गोलीबारी में कलसिया गांव में एक नागरिक घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गोलीबारी का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments