Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद अब उर्मिला का लेटर बम, पार्टी...

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद अब उर्मिला का लेटर बम, पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप

Urmila Matondkar

मुंबई । मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद पार्टी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रह चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया है।

उर्मिला मातोंडकर ने मिलिंद देवड़ा को नौ पन्नों का एक पत्र लिखा है। जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ न देने, कमजोर प्लानिंग, प्रचार तंत्र की नाकामी के साथ चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त चीफ कॉर्डिनेटर सन्देश कोंडविलकर, दूसरे पदाधिकारी भूषण पाटिल और जिला अध्यक्ष अशोक सूत्राले को जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर उत्तर मुंबई से उम्मीदवार थीं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने बड़े अंतर से हराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments