Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने अपने पद से दिया...

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस
कोलकाता। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में पार्टी के प्रभारी गौरव गोगोई ने मित्रा का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीट में से दो पर जीत हासिल की थी जबकि 2014 में उसे चार सीट पर जीत मिली थी।

पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से औपचारिक रूप से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए वह जिम्मेदार हैं और कहा कि पार्टी के भविष्य के लिए जवाबदेही लेना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments