Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, उमस से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, उमस से मिली राहत

सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, साथ ही गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। मंगलवार सुबह से ही बादल छाए थे।

बौछारों ने बरसाई राहत , जारी रहेगा बारिशों का दौर
नोएडा में सोमवार को दिनभर छाए रहे बादलों एवं हल्की बौछारों ने शहरवासियों को राहत की सांस दी। वहीं दिन में चली हवाओं ने भी तापमान कम करके लोगों की परेशानी घटाई है।

पिछले हफ्ते गर्मी की मार से परेशान हुए शहरवासियों के लिए यह सप्ताह राहत की उम्मीद लेकर आया है । मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते में बादलों की आवाजाही यूं ही लगी रहेगी।

रविवार के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। जिससे दोबारा तापमान बढ़ने से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है । सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments