Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनिर्मला सीतारमण की सफाई, वित्त मंत्रालय में मीडिया के प्रवेश पर कोई...

निर्मला सीतारमण की सफाई, वित्त मंत्रालय में मीडिया के प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं


दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने ट्वीट कर सफाई दी है और कहा है कि वित्त मंत्रालय के भीतर मीडिया कर्मियों के प्रवेश के संबंध में एक प्रक्रिया तय की गई है और मंत्रालय में पत्रकारों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

इससे पहले खबर आई थी कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नॉर्थ ब्लॉक में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी है और केवल उन्हीं पत्रकारों को अंदर जाने दिया जा रहा है जिन्होंने पहले से अधिकारियों से मिलने का समय ले रखा है। अब वित्त मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक चिट्ठी में कहा है कि, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि नॉर्थ ब्लॉक वित्त मंत्रालय में किसी भी जगहों पर मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक नहीं है।’

बता दें कि पुरानी परिपाटी के तहत वित्त मंत्रालय के कार्यालय वाला नॉर्थ ब्लॉक सिर्फ बजट पेश होने से पहले दो महीने तक मीडिया की पहुंच से दूर रहता था। लेकिन, इस साल पांच जुलाई को 2019-20 वर्ष का बजट पेश होने के बाद भी मंत्रालय के गेट पर तैनात गार्ड बिना अनुमति के पत्रकारों को भीतर नहीं जाने दे रहे हैं। यहां तक कि पीआईबी कार्ड धारक मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी रोका जा रहा है।

वित्त मंत्री ने दिया स्पष्टिकरण
इस संबंध में पत्रकारों की चिंता और सोशल मीडिया पर चर्चा होने के बाद सीतारमण के कार्यालय ने ट्वीट कर वित्त मंत्रालय में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध से जुड़ी खबरों पर अपना रुख स्पष्ट किया है। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि पीआईबी से मान्यता प्राप्त सहित सभी मीडियाकर्मियों को पहले से लिए गए अनुमति के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक में प्रवेश पर और कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। मीडियाकर्मी अधिकारियों से मिलने के लिए समय ले सकते हैं। मिलने का समय लेने के बाद पीआईबी कार्ड धारकों को अलग से प्रवेश पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments