Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरमनी लॉन्ड्रिंग केस; लालू प्रसाद यादव की बेटी और दामाद के खिलाफ...

मनी लॉन्ड्रिंग केस; लालू प्रसाद यादव की बेटी और दामाद के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर


दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की नेता और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेंद्र कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। ईडी ने यह आरोप पत्र दिल्ली हाई कोर्ट में धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) केस में दायर किया, जिसपर कोर्ट 27 जुलाई को विचार करेगा।

काले धन को सफेद करने का आरोप
यह मामला 8,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। साल 2018 में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। तब केस की सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष जज अरविंद कुमार ने एक और आरोपी संतोष झा के खिलाफ पेशी का वारंट जारी किया था। चार जून 2018 को भी इस मामले की सुनवाई हुई थी। मीसा भारती और उनके पति पर आरोप है कि उन्होंने आठ हजार करोड़ के काले धन को सफेद किया है।
यह है पूरा मामला
आरोप है कि मीसा और उनके पति ने बिजनेसमैन सुरेंद्र जैन और विरेंद्र जैन की कंपनी के साथ मिलकर काले धन को सफेद किया है। मामले में बिजनेसमैन की भी पेशी हो चुकी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मीसा भारती के दिल्ली स्थित एक फॉर्म हाउस को जब्त भी किया था। ईडी ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की थी। इस मामले की जांच ईडी द्वारा ही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments