Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट फिर खुद...

पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट फिर खुद को भी मारी गोली


बागपत। यूपी के बागपत में गुरुवार सुबह सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को गोलियों से भून डाला इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर गांव निवासी मिशन सिंह (40) का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद रहता था। गुरुवार सुबह को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।

इस पर मिशन सिंह तमंचा लेकर आया और पत्नी पुष्पा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सिरफिरे पति ने इसके बाद तमंचा खुद की कनपटी पर लगाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास पड़ा तमंचा बरामद कर पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण हत्या व आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments