Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआज रवाना होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की पहली ट्रेन, सीएम केजरीवाल...

आज रवाना होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की पहली ट्रेन, सीएम केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी


दिल्ली। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 12 जुलाई को यानी आज पहली ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल शाम को 7;15 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों से भरी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

योजना के तहत यह ट्रेन यात्रियों को अमृतसर लेकर जाएगी, जहां वे गोल्डन टेंपल, वाघा बॉर्डर और आनंदपुर साहिब की यात्रा का आनंद लेंगे। इसके बाद यह ट्रेन 16 जुलाई को वापस लौटेगी।

दूसरी ट्रिप में 20 जुलाई को यात्री सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शाम छह बजे वैष्णों देवी की यात्रा के लिए जम्मू रवाना होंगे। वह ट्रेन 24 जुलाई को वापस आएगी।

इस योजना में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यात्रियों से सुझाव लेकर कई फैसले लिए हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार की योजना के तहत एक ट्रिप में करीब 1000 यात्री होंगे और 21 साल तक का अटेंडेंट भी उनके साथ जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments