Monday, March 9, 2026
Homeराजनीतिभाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने...

भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे; अखिलेश यादव


लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं।
अपराधी बेखौफ हैं, महिलाएं और बच्चियां दहशत में हैं। भाजपा का एंटी रोमियो स्क्वॉयड नाम लेने भर को रह गया है। भाजपा सरकार प्रदेश की बदनामी कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि, एटा के थाना आवागढ़ के नगला राजा निवासी महिला से दो पुलिसकर्मियों ने पांच महीने तक दुष्कर्म किया। डर के मारे महिला, उसका पति और परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए।

भय के मारे किशोरियों ने छोड़ी पढ़ाई
उन्होंने कहा कि राजधानी के सरोजनी नगर में कार सवार दो युवकों ने एक व्यापारी की नकदी लूट ली। सचिवालय के समीक्षा अधिकारी रिश्वतखोरी में पकड़े गए। डीजीपी कार्यालय में तैनात सिपाही ने किशोरी से छेड़छाड़ की। ये घटनाएं सवालिया निशान लगाती हैं।

उन्होंने अलीगढ़, हनुमतनगर (अयोध्या) और लखनऊ के निगोहां में हुई घिनौनी हरकतों का जिक्र कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हैं।

किशोरियों में इतना भय व्याप्त है कि बहुतों ने पढ़ाई छोड़ दी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सपा सरकार में शुरू की गई 1090 और यूपी डायल 100 को निष्क्रिय कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments