Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसुरक्षा मांगने इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था प्रेमी जोड़ा, बंदूक के बल पर...

सुरक्षा मांगने इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था प्रेमी जोड़ा, बंदूक के बल पर गेट से हुआ अपहरण


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। प्रयागराज में सोमवार सुबह दिनदहाड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट 3A से प्रेमी जोड़े के अपहरण होने की खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी जोड़े का बंदूक के बल पर कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह प्रेमी जोड़ा प्रेम विवाह करने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा था। इस दौरान दंपती का हाईकोर्ट के अंदर जाने से पहले ही गेट 3A से अपहरण कर लिया गया। यूपी-82 नंबर की काली गाड़ी से हथियारबंद बदमाश आए थे।

प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसएन साबत ने बताया कि दपंती इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सुरक्षा की मांग के लिए आए थे। सोमवार सुबह अदालत परिसर से अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता हथियारों से लैस थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण की खबर के बाद पुलिस अलर्ट हुई। जिसके बाद नाकेबंदी कर दी गई। बिजनौर की गाड़ी बताई जा रही है, जिसे फतेहपुर में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments