Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरबाढ़ प्रभावित राज्यों का हाल बेहाल, राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव...

बाढ़ प्रभावित राज्यों का हाल बेहाल, राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव कार्यों में जुटने की अपील


दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पांच राज्यों के कुछ हिस्सों में बाढ़ के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ से अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 44 हो गई है। बाढ़ से लगभग 70 लाख लोग प्रभावित हैं। इस पर चिंता जताते हुए राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटें।

गौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य इस समय भयानक बाढ़ का सामना कर रहे है। बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं तो वहीं असम के 33 में से 30 जिले बाढ़ प्रभावित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी ली। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के 4,157 गांवों के 42.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments