Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभारत-चीन सीमा पर शांति के लिए दोनों देश द्विपक्षीय समझौते का कर...

भारत-चीन सीमा पर शांति के लिए दोनों देश द्विपक्षीय समझौते का कर रहे सम्मान; राजनाथ सिंह


दिल्ली। सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहे इसके लिए भारत और चीन अंतरराष्ट्रीय समझौते का सम्मान कर रहे हैं। भारत-चीन संबंधों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने भारतीय सीमा पर मौजूदा स्थिति पर एक बयान देते हुए कहा कि डोकलम में भारत और चीन के सशस्त्र बलों द्वारा पूर्ण संयम दिखाया गया। यहां 2017 में दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच महीनों लंबा गतिरोध चला था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वुहान में एक शिखर बैठक की। जहां, यह निर्णय लिया गया कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाई जाएगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि संबंधित सेनाओं को विशेष मार्गदर्शन दिया गया है ताकि शांति बनी रहे और सीमा का प्रबंधन ठीक तरह से हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments