Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को किया गिरफ्तार


मुंबई। मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने उसे फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार किया है। रिजवान कासकर इकबाल कासकर का बेटा है। क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह भागने की तैयारी में था।

रिजवान कासकर को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार किया। कासकार के पिता इस समय ठाणे जेल में बंद है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने वसूली के मामले में अहमद रजा वढारिया को गिरफ्तार किया था। वह इब्राहिम के गैंग के सदस्य फहीम मचमच का करीबी है।

उन्होंने कहा, पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया। जानकारी के आधार पर एक जाल बिछाया गया और उसे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। वह उस समय देश से भागने की कोशिश कर रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments