Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाई की कार्रवाई से भड़की मायावती, बोली-भाजपा ने बेनामी संपत्ति से जीता...

भाई की कार्रवाई से भड़की मायावती, बोली-भाजपा ने बेनामी संपत्ति से जीता चुनाव


लखनऊ। अपने भाई पर कार्रवाई को लेकर शुक्रवार के दिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार पर आयकर विभाग की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा हमारे खिलाफ साजिश हो रही है।

वर्तमान की भाजपा सरकार पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे। उन्होंने कहा भाजपा के पास 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बेनामी संपत्ति आई और उसी संपत्ति से उन्होंने लोकसभा चुनाव में गरीबों के वोट खरीदे।

मायावती ने कहा अटल जी की सरकार को छोड़ दो तो पिछली सभी सरकारें और वर्तमान में नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी मिलकर वंचितों को दबाने का कार्य कर रहे हैं। मायावती ने कहा चुनाव में भाजपा ने गरीबों के वोट खरीदे इस बात का सबूत है कि चुनाव के दौरान भाजपा के खाते में 2000 करोड़ रुपए आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments