Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकर्नाटकः विश्वास मत पर चर्चा शुरू, येदियुरप्पा बोले-कुमारस्वामी आज अपना विदाई भाषण...

कर्नाटकः विश्वास मत पर चर्चा शुरू, येदियुरप्पा बोले-कुमारस्वामी आज अपना विदाई भाषण देंगे

खास बातें

-स्पीकर ने स्थगित की कार्यवाही, राज्यपाल ने विश्वास मत हासिल करने को लिखा पत्र।

-सदन में ही रात बिताने के लिए तकिया-चादर लेकर पहुंचे भाजपा विधायक।

-गठबंधन के 17 सहित 20 विधायक नदारद, कांग्रेस ने लगाया विधायक के अपहरण का आरोप।

कुमारस्वामी समर्थक विधायकों की संख्या 99 पर पहुंची, भाजपा के पास 105 विधायक।

बंगलूरू। कर्नाटक के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा, ‘जो मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं वह पीछे मुड़कर अफनी जिंदगी को देख लें। जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता है कि मेरे पास दूसरों की तरह लाखों रुपये नहीं हैं। इस तरह के कामों के बावजूद मेरे पास एक पक्षपातपूर्ण निर्णय लेने की पर्याप्त ताकत है।’

भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने श्री चांमुडेश्वरी देवी मंदिर की 1001 सीढ़ियां चढ़कर प्रार्थना की ताकि बीएस येदियुरप्पा राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकें।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने गठबंधन सरकार के गिर जाने का अनुमान व्यक्त किया और कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के बाद भावी कार्यक्रम तय करेगी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार डेढ़ बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। येदियुरप्पा ने कहा, ‘खासकर आज कांग्रेस जद (एस) सरकार के कुशासन का अंत हो जाएगा। मुख्यमंत्री अपना विदाई भाषण देंगे, हम उसे (भाषण को) ध्यान से सुनेंगे।’ सदन की आज की कार्यवाही के नतीजे के आधार पर हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करेंगे और भावी कार्यक्रम तय करेंगे।’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार कर्नाटक में भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से सब कुछ अच्छा होगा।’ विपक्ष के नेता येदियुरप्पा विश्वास मत में देरी के विरोध में अपने पार्टी विधायकों के साथ पूरी रात सदन में ठहरे रहे।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वासमत पर चर्चा के दौरान कहा कि 14 माह के बाद हम अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जेडीएस-कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के साथ ही उसे गिराने के लिए माहौल तैयार किया जाने लगा। कुमारस्वामी ने कहा कि मैं किसी के आगे हाथ नहीं जोड़ूंगा लेकिन वह अब भी भगवान से यही सवाल पूछते हैं कि उन्हें ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments