Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिसोनभद्र हिंसा पर मायावती का योगी सरकार पर हमला,कहा-विफलता छिपाने के लिए...

सोनभद्र हिंसा पर मायावती का योगी सरकार पर हमला,कहा-विफलता छिपाने के लिए लगाई धारा 144


लखनऊ। सोनभद्र में जमीन के विवाद में मारे गए आदिवासियों की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साबित हो चुका है कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर यूपी सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। उन्होंने नरसंहार के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार जनता की सुरक्षा में अपनी विफलता को छिपाने के लिए धारा 144 का सहारा लेकर किसी को सोनभद्र नहीं जाने दे रही है फिर भी उचित समय पर वहां जाकर पीड़ितों की यथासंभव मदद कराने का बीएसपी विधानमण्डल दल को निर्देश दिया गया है।

वहीं, प्रियंका गांधी के सोनभद्र जाने पर मायावती ने कहा कि देश में आये दिन आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार के लिए केन्द्र में रही कांग्रेस व अब भाजपा सरकार बराबर की जिम्मेदार हैं। जो भी पार्टी सत्ता से बाहर रहती है वह इनका शोषण होने पर घड़ियाली आंसू बहाती है।

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र कांड में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने के लिए शुक्रवार शाम पहुंची लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने जमानत लेने से इंकार करते हुए कहा कि जब तक मुझे आदिवासियों के परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा मैं वापस नहीं जाऊंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments