Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमॉनिटर का चुनाव हारने पर 13 साल के छात्र ने की खुदखुशी,...

मॉनिटर का चुनाव हारने पर 13 साल के छात्र ने की खुदखुशी, रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव


हैदराबाद। तेलंगाना के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र चरण ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कक्षा नेतृत्व (क्लास मॉनिटर) के लिए हुए चुनाव में हारने की वजह से उसने आत्महत्या की है। भोंगीर के डीसीपी एन रेड्डी ने बताया कि 13 साल का यह लड़का 18 जुलाई को लापता हो गया था।

शुक्रवार दोपहर उसका शव रमन्नापेट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। डीसीपी ने कहा कि गुरुवार देर रात हमें एक शिकायत मिली जिसमें 13 साल के छात्र चरण के लापता होने की बात कही गई। तत्काल गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि स्कूल मैनेजमेंट ने क्लास मॉनिटर के लिए चुनाव करवाए थे। इसमें चरण एक छात्रा से हार गया था। इसके बाद से ही वह निराश था। हार से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

डीसीपी ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। अगर माता-पिता स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत करते हैं तो हम मामला दर्ज करेंगे। फिर जांच शुरू करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments