Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपूर्वी कमान के चीफ एमएम नरवाने बनेंगे उप सेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल...

पूर्वी कमान के चीफ एमएम नरवाने बनेंगे उप सेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू का लेंगे स्थान


दिल्ली। भारतीय थलसेना के शीर्ष क्रम में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार जल्द ही उप सेना प्रमुख और सेना के शीर्ष कमांडरों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी में है। इससे सेना की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।

सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवाने को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ पद पर नियुक्त किया जाएगा। वह लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू का स्थान लेंगे जो अगस्त के आखिरी हफ्ते में सेवानिवृत हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं। वह वर्तमान में सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पद पर कार्यरत हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। अपनी 37 वर्षों की सेवा में जनरल नरवाने ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से, जम्मू और कश्मीर सहित श्रीलंका में भारतीय शांति सुरक्षा बल के सदस्य के रूप में काम किया है। जनरल ने जम्मू-कश्मीर में एक राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान भी संभाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments