
दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कुछ राजनेताओं को मिली सीआरपीएफ सुरक्षा कवर को घटा दिया है। इन नेताओं के नाम- लालू प्रसाद यादव, उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी हैं। इनके नामों को केंद्रीय सूची (सीआरपीएफ सुरक्षा) से हटा दिया गया है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान के सीआरपीएफ कवर को वापस ले लिया गया है और उनकी सुरक्षा को घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया गया है।
केंद्र सरकार का फैसला, लालू यादव, सुरेश राणा और राजीव प्रताप रूडी की घटाई सुरक्षा
RELATED ARTICLES

