Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरविपक्ष पर हमला करने के लिए प्रोपेगेंडा मशीनरी चला रही है प्रोपेगेंडा...

विपक्ष पर हमला करने के लिए प्रोपेगेंडा मशीनरी चला रही है प्रोपेगेंडा मशीनः महुआ मोइत्रा


दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विपक्ष पर हमला करने के लिए प्रोपेगेंडा मशीन चला रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार और उसकी ट्रोल आर्मी विपक्ष पर राष्ट्र विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है। उनके भाषण के दौरान भाजपा सदस्यों ने हंगामा भी किया।

बुधवार को लोकसभा में जब विधि-विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान महुआ मोइत्रा ने कहा कि इस बिल का मतलब तो ये हुआ कि अगर सरकार चाहे तो किसी ना किसी मामले में दोषी बनाकर आपको सजा दिला सकती है। गृह मंत्री अमित शाह सदन में मौजूदगी न होने का उन्होंने विरोध भी किया।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर आज हम बिल का विरोध करते हैं तो हमें राष्ट्र विरोधी कहा जाता है। खुद गृह मंत्री कहते हैं कि विरोध करना है तो सोच लीजिए यानी देश के गृह मंत्री ही विपक्ष को डरा रहे हैं। सरकार का तो मानो यही मानना है, श्अगर इनके साथ हो तो भगवान ना हो तो शैतानश्।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments