Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजपा ने सत्ता व धनबल का इस्तेमाल कर कर्नाटक में गिराई सरकारः...

भाजपा ने सत्ता व धनबल का इस्तेमाल कर कर्नाटक में गिराई सरकारः मायावती


लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक में कांग्रेस-जीडीएस सरकार गिर जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने जिस तरह संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर विपक्ष की सत्ता गिराने का काम किया है। वह लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

कर्नाटक में कांग्रेस व जद (एस) विधायकों के इस्तीफे से लड़खड़ाई 14 महीने पुरानी सरकार बहुमत परीक्षण में फेल हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।=—=-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments