Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरआनंदीबेन पटेल ने ली यूपी के राज्यपाल पद की शपथ, सीएम सहित...

आनंदीबेन पटेल ने ली यूपी के राज्यपाल पद की शपथ, सीएम सहित कई नेता समारोह में पहुंचे

सीएम ने आनंदीबेन से की मुलाकात
लखनऊ। आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। लखनऊ के राजभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने शपथ ली। समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता पहुंच जिन्होंने नए राज्यपाल से मुलाकात भी की।

सीएम ने आनंदीबेन से की मुलाकात
समारोह शुरू होने से राज्पाल ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कई अन्य नेता भी उनसे मिले।

आनंदीबेन पटेल

आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने राज्यपाल को शपथ दिलाई।

आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करते विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित

समारोह से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी आनंदीबेन से मुलाकात की।

आनंदीबेन पटेल

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अब उत्तर प्रदेश की 25वीं राज्यपाल बनी हैं। उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव हासिल हुआ है।

आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल बनने के बाद उनके बाद उनके पास यह विशेष अधिकार होंगे।
-विधानसभा में पास हुए बिल राज्यपाल की सहमति के बिना कानून नहीं बन सकते हैं.
-राज्य के महाधिवक्ता, लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को भी राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है.
-राष्ट्रपति राज्य के हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते वक्त उस राज्य के राज्यपाल से सलाह लेते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments