Monday, March 9, 2026
Homeखास खबर12 अगस्त को मैन वर्सेज वाइल्ड पर बेयर ग्रिल्स के साथ शो...

12 अगस्त को मैन वर्सेज वाइल्ड पर बेयर ग्रिल्स के साथ शो में नजर आएंगे पीएम मोदी


दिल्ली। यदि आपको जानवरों के बारे में जानने और उनकी जीवनशैली को देखना पसंद है तो आप डिस्कवरी पर आने वाले शो मैन वर्सेज वाइल्ड को जरूर देखते होंगे। इस शो के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल अब शो में आपको जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई देंगे। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए किए उपायों को लेकर उन्होंने खास कार्यक्रम शूट किया है। शो में आपको प्रधानमंत्री शो के होस्ट के साथ भारत की प्राकृतिक विविधता और प्रकृति संरक्षण उपायों को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स

ग्रिल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘180 देशों के लोगों जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। वह भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।’ ट्वीट के साथ उन्होंने शो का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। यह शो डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को रात के 9 बजे प्रसारित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments