Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराज्यपाल आनंदी बेन से मिले अखिलेश यादव, मीडिया से बोले-सपा उठाएगी रेप...

राज्यपाल आनंदी बेन से मिले अखिलेश यादव, मीडिया से बोले-सपा उठाएगी रेप पीड़िता की आवाज


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को यूपी की नई राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने बताया कि ये उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
वहीं, उन्नाव दुष्कर्म कांड पर अखिलेश बोले, पीड़िता का परिवार प्रशासन पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। पीड़िता के परिवार को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

पहले पीड़िता की एफआईआर नहीं लिखी गई। आत्मदाह की कोशिश के बाद उसकी एफआईआर दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का परिवार न्याय चाहता है। उम्मीद है कि सरकार न्याय देगी। समाजवादी पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments