Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउन्नाव कांडः पीड़िता व वकील की हालत नाजुक, सीबीआई ने परिवार के...

उन्नाव कांडः पीड़िता व वकील की हालत नाजुक, सीबीआई ने परिवार के लोगों से की पूछताछ


लखनऊ। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता व उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि हालत कल की तरह स्थिर है, लेकिन दोनों वेंटिलेटर पर हैं।
गुरुवार को सीबीआई की टीम केजीएमयू पहुंची और उन्होंने रेप पीड़िता के परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान करीब एक घंटे अन्य मरीजों व लोगों को बाहर रोका गया। वहीं आज उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम भी ट्रामा सेंटर पहुंची और पीड़िता के रिश्तेदारों से मुलाकात की।

साथ ही उन्नाव रेप पीड़िता के साथ सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुए कॉन्स्टेबल में सुदेश पटेल, महिला कॉन्स्टेबल सुनीता व रूबी कुमारी शामिल हैं। एसपी उन्नाव ने इन्हें लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments