Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसपा का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले-इन तीन लोगों के हटे बिना...

सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले-इन तीन लोगों के हटे बिना उन्नाव की बेटी को नहीं मिलेगा न्याय


खास बातें

-सपा ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी से निकाले जाने के बाद योगी पर बोला हमला

-उन्नाव केस दिल्ली ट्रांसफर होना यूपी सरकार के मुंह पर तमाचा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उन्नाव कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाले जाने के बाद योगी सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडिल पर पौने तीन बजे के आसपास ट्वीट कर कहा गया कि अगर उन्नाव की पीड़िता बेटी को न्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी ओपी सिंह और कुलदीप सिंह सेंगर के हटे बिना नहीं मिलेगा।

साथ ही यह भी कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस दिल्ली ट्रांसफर होने को समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार के मुंह पर तमाचा बताया।

डीएम रायबरेली से की अपील
साथ ही रायबरेली सड़क हादसे में मारे गए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी ने अपने हैंडिल पर लिखा कि घायल पीड़िता के हर संभव उपचार एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें डीएम रायबरेली। मामले की सीबीआई जांच एवं मुआवजे का भी हो एलान।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments