Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरत्रिपुराः पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत, पीएम मोदी ने विकास...

त्रिपुराः पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत, पीएम मोदी ने विकास को दिया श्रेय


अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा के पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रेय विकासात्मक राजनीति को दिया। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने 90 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतीं हैं। राज्य की सत्ता भाजपा के हाथ में है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘त्रिपुरा का भाजपा में विश्वास अटूट है। पंचायत चुनाव में पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए मैं राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं। त्रिपुरा के ग्रामीण इलाकों में परिवर्तनकारी कार्य सकारात्मक रूप से कई लोगों को प्रभावित कर रहा है।’

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘मैं अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं से त्रिपुरा के कार्याकर्ताओं के साथ बातचीत करने का आग्रह करता हूं। राज्य में पार्टी को मिल रही बार-बार सफलताओं से विकास की राजनीति और लोकतांत्रिक स्वभाव का प्रदर्शन होता है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय चुनावों में जीत यह भी दिखाती है कि सही प्रयास से, सब कुछ संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments