Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधउन्नाव दुष्कर्म कांडः सीबीआई ने चालक और क्लीनर का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

उन्नाव दुष्कर्म कांडः सीबीआई ने चालक और क्लीनर का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट


उन्नाव । उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहान श्रीवास का बुधवार को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया।
इसके लिए सीबीआई के अधिकारियों ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। जिसके आधार फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में सवाल जवाब का लंबा दौर चला। सूत्रों का कहना है कि वैसे तो चालक और क्लीनर दोनों की रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई थी, जिसे दो दिन के लिए अदालत में अर्जी देकर बढ़वा लिया गया था।

सूत्रों का कहना है कि चालक और ड्राइवर से पूर्व में हुई पूछताछ में कई जवाबों में काफी भिन्नता मिली थी। जिसके बाद सीबीआई ने इन दोनों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का फैसला किया था।

बुधवार को सीबीआई ने चालक और क्लीनर के करीब दो दर्जन करीबियों और उनके रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इन लोगों से पूरे दिन लंबी पूछताछ होती रही। पूछताछ का यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments