Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअयोध्या मामलाः मुस्लिम पक्ष के वकील ने पांच दिन सुनवाई होने पर...

अयोध्या मामलाः मुस्लिम पक्ष के वकील ने पांच दिन सुनवाई होने पर जताई आपत्ति


दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में लगातार चैथे दिन सुनवाई शुरू कर दी है। मुस्लिम पार्टियों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने अदालत से कहा कि यह अफवाह है कि अदालत मामले की सुनवाई के लिए पूरे पांच दिन बैठेगी। उन्होंने पांच दिन सुनवाई किए जाने को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘यदि सुनवाई हफ्ते में पांच दिन होती है तो यह अमानवीय है और न्यायालय की सहायता करना संभव नहीं होगा। हम अदालत की इस गति के साथ नहीं चल सकेंगे। मुझे इस केस को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’

सपर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई ने कहा, ‘हमने आपकी परेशानी सुन ली है। हम आपको जल्द ही सूचित कर देंगे।’ इससे पहले यह फैसला लिया गया था मामले की सुनवाई हफ्ते में तीन दिन होगी लेकिन चैथे दिन भी इसकी सुनवाई जारी है। कहा जा रहा है कि अब हफ्ते में पांच दिन मामले की सुनवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments