Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देश के प्रति उनकी सेवा के लिए...

प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देश के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान हैः पीएम मोदी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न प्रदान करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खास बातें

-नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान

-गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान है। मुखर्जी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरुवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था।

दिल्ली। मोदी ने ट्वीट किया कि भारत को और अधिक विकसित बनाने की खातिर कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए आपको धन्यवाद। आपको भारत रत्न लेते हुए देखना सम्मान की बात है। आपने देश के लिए जो कुछ भी किया है, यह उसके लिए उचित सम्मान है।

बता दें कि गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments