
दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को कर्नाटक के अयोग्य ठहराए गए विधायकों ने अपनी याचिका पर 19 अगस्त को तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए इसका उल्लेख किया है। याचिका में उन्होंने पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने उन्हें वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल के लिए अयोग्य ठहराया था। न्यायालय ने अयोग्य ठहराए गए कर्नाटक के विधायकों से, याचिका तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए रजिस्ट्रार को ज्ञापन देने को कहा है।
कर्नाटकः अयोग्य गए विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट के सामने तत्काल सुनवाई का उल्लेख किया
RELATED ARTICLES

