Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअयोध्या विवादित जमीन मामलाः सुप्रीम कोर्ट में पांचवें दिन शुरू हुई सुनवाई

अयोध्या विवादित जमीन मामलाः सुप्रीम कोर्ट में पांचवें दिन शुरू हुई सुनवाई


दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले पर पांचवें दिन सुनवाई हो रही है। आज भी राम लला के वकील बहस जारी रखेंगे ।

राम लला विराजमान के लिए वरिष्ठ वकील के परासरन ने पीठ से कहा कि सुप्रीम कोर्ट को सभी मामलों में पूर्ण न्याय करना चाहिए। राम लला के लिए एक अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह इस मुद्दे पर बहस करेंगे कि क्या उस जगह पर कोई मंदिर था जिस जगह पर मस्जिद बनाई गई। उन्होंने बताया कि वहां 16 जनवरी 1949 तक नमाज अदा की गई और अंदर कोई मूर्ति नहीं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments