Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचीन-भारत सीमा पर नाथुला पहुंची रक्षा मंत्री; बार्डर पार से चीनी सैनिकों...

चीन-भारत सीमा पर नाथुला पहुंची रक्षा मंत्री; बार्डर पार से चीनी सैनिकों ले रहे थे फोटो

सीतारमण ने अपने टिवटर हैंडल पर कहा कि सीमा पर जब वह नाथुला पहुंचीं तो चीनी सैनिकों ने उनकी तस्वीरें ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैंने बाड़ के दूसरी ओर कई चीनी सैनिकों को देखा जो नाथुला पहुंचने पर मेरी तस्वीरें ले रहे थे।

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन-भारत सीमा पर नाथुला इलाके का बीते शनिवार को दौरा किया। इस दौरान सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की।

सिक्किम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, सिक्किम के सीमावर्ती इलाके में डोकाला और अग्रिम चौकियों के हवाई सर्वेक्षण का उनका कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया।  सिक्किम के एक दिवसीय दौरे पर आयी सीतारमण गंगटोक से 52 किलोमीटर दूर नाथुला सड़क मार्ग से पहुंचीं और उन्होंने वहां तैनात सेना तथा आईटीबीपी अधिकारियों से बातचीत की। रक्षा मंत्री ने गंगटोक में नए ग्रीनफील्ड पाक्योंग हवाईअड्डे से गंगटोक और आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।  रक्षा मंत्री का सीमावर्ती इलाके का दौरा डोकाला में करीब 70 दिनों के गतिरोध के बाद भारत और चीनी सेना को वहां से हटे हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद हुआ है।

सीतारमण ने अपने टिवटर हैंडल पर कहा कि सीमा पर जब वह नाथुला पहुंचीं तो चीनी सैनिकों ने उनकी तस्वीरें ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैंने बाड़ के दूसरी ओर कई चीनी सैनिकों को देखा जो नाथुला पहुंचने पर मेरी तस्वीरें ले रहे थे। उन्होंने बाद में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और सेना तथा राज्य के वन विभाग के बीच भूमि मुद्दे समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments