Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरगुजरातः स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराते समुद्र में उतरेंगी 250 मछली...

गुजरातः स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराते समुद्र में उतरेंगी 250 मछली पकड़ने वाली नौकाएं


खास बातें

-गुजरात के धोलाई बंदरगाह पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी

-मछुआरों की नौकाओं पर तिरंगा लगाया जाएगा

-स्वतंत्रता दिवस के साथ मछुआरें नारियल पूर्णिमा को भी मनाएंगे

गांधीनगर। स्वतंत्रता दिवस के लिए देश भर में तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुजरात के धोलाई बंदरगाह पर जश्न की तैयारी की जा रही है। नवसारी जिले में स्थित धोलाई बंदरगाह से 250 मछली पकड़ने वाले जहाजों में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

दरअसल, बंदरगाह पर खड़ी 250 मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर तिरंगा लहराया जाएगा जिसके बाद इन नौकाओं में सवार ढाई हजार मछुआरे आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को मछली पकड़ने के लिए रवाना होंगे।

इस बार 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार भी मनाएगा। साथ ही इस दिन मछुआरे भी अपना परंपरागत त्यौहार नारियल पूर्णिमा मनाकर समुद्र में उतरेंगे।

ये मछुआरे अपनी नौकाओं के साथ पोरबंदर, वेरावल, दीव, ओखा, मुबंई और गोवा के समुद्र तक जाते हैं। ये लोग 20 गांवों से 10-12 की संख्या में टुकड़ी बनाकर मछलियां पकड़ने निकलते हैं।

गौरतलब है कि बारिश के मौसम के शुरू होने पर मछुआरे समुद्र में जाना बंद कर देते हैं। सावन पूर्णिमा के दिन से ये अपना काम शूरू करते हैं। मछुआरे समुद्र में जाने से पहले वरुण देव की पूजा करते हैं और समुद्र में नारियल अर्पित करते हैं।

मछुआरों द्वारा समुद्र में बाधा से बचने के लिए ऐसा किया जाता है। इसलिए मछुआरे इस दिन को नारियल पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments