Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम का साथी सईद गिरफ्तार

भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम का साथी सईद गिरफ्तार

mumbai police arrest close aide of dawood brother anees ibrahim saeed from kannur
मुंबइ। मुंबई पुलिस ने केरल के कन्नूर हवाई अड्डे से, भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के एक साथी को गिरफ्तार किया है। वह दुबई से वहां पहुंचा था। अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अल्ताफ अब्दुल लतीफ सईद (52) दाऊद के छोटे भाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के अभियान और हवाला कारोबार चलाता था। वह भारत तथा विदेश में रह रहे सभी बदमाशों के संपर्क में था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ सईद नवी मुम्बई के वाशी में रहता था और दुबई से कन्नूर हवाई अड्डे पहुंचते ही सोमवार को मुंबई पुलिस के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ (एईसी) की अपराध शाखा के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।’’ उन्होंने बताया कि एईसी के अधिकारी उसे मुम्बई ले आए और वहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सईद को यहां मकोका की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments