Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपड़ोस में आक्रामक कार्यवाई ने दिखाया भारतीय सशस्त्र बलों की पहुंच और...

पड़ोस में आक्रामक कार्यवाई ने दिखाया भारतीय सशस्त्र बलों की पहुंच और घातकता का स्तरः राजनाथ


दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए हवाई हमले का स्पष्ट संदर्भ देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पड़ोस में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई ने भारतीय सशस्त्र बलों की ‘पहुंच और घातकता’ का स्तर दिखाया।

सिंह ने यहां भारतीय वायुसेना के एक सेमिनार में कहा, ‘हम सब यह जानते हैं कि भारतीय (वायु) सेना प्रौद्योगिकी रूप से आधुनिक और अत्यंत सक्षम बल है। हमारे पड़ोस में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई ने भारतीय सशस्त्र बलों की पहुंच और घातकता के स्तर को दिखाया।’

भारतीय वायुसेना ने 40 सीआरपीएफ जवानों की जान लेने वाले पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments