Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरयोगी मंत्रीमंडल का विस्तारः सुरेश राणा समेत 23 मंत्रियों ने ली शपथ

योगी मंत्रीमंडल का विस्तारः सुरेश राणा समेत 23 मंत्रियों ने ली शपथ


लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल का आयोजन बुधवार को लखनऊ के राजभवन में किया जा रहा है । इसमें महेंद्र सिंह, सुरेश राणा,अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह, राम नरेश अग्निहोत्री, कमलारानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

वहीं नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चैहान, रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। राज्यमंत्री के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चैधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल व अजीत सिंह पाल शपथ ली।

कुल पांच कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली।

गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा
मंत्री सुरेश राणा ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

मंत्री भूपेंद्र सिंह चैधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

कमल रानी ने कैबिने मंत्री के तौर पर शपथ ली।

मुजफ्फरनगर की सदर विधान सभा से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने ली शपथ।

इटावा विधान सभा से विधायक सतीश द्विवेदी ने ली शपथ।

अशोक कटियार ने ली स्वतंत्र राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, गुर्जर बिरादरी से संबंध और वेस्ट यूपी में अच्छी पकड़ है।

श्रीराम चैहान ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली।

रविंद्र जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

अनिल शर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। शिकारपुर विधान सभा से विधायक हैं।

महेश गुप्ता ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

आनंद स्वरूप शुक्ला ने ली राज्यमंत्री के तौर पर शपथ।

विजय कश्यप ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। मुजफ्फरनगर से विधायक हैं।

गिरिराज सिंह धर्मेश ने ली शपथ। आगरा कैंट से विधायक हैं।

लखन सिंह राजपूत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ।

नीलिमा कटियार ने राज्यमंत्री के तौर ली शपथ। नीलिमा भाजपा में पिछड़ी जाति के वर्ग का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं।

चैधरी उदयभान सिंह ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। आगरा के फतेहपुर सीकरी से विधायक हैं चैधरी उदयभान।

चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ। चित्रकूट से विधायक है उपाध्याय।

रमाशंकर सिंह पटेल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली । अपना दल एस से मिर्जापुर के विधायक हैं।

अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ लेते मंत्री

योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में कुल पांच कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। कुल 23 नए मंत्री शामिल किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments