Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअखिलेश यादव का केंद्र पर बड़ा हमला बोले-पीओके पर कब्जा नहीं कर...

अखिलेश यादव का केंद्र पर बड़ा हमला बोले-पीओके पर कब्जा नहीं कर सकती सरकार


फिरोजाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को शिकोहाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर कब्जा नहीं कर सकती। क्योंकि किसी के चंगुल में फंसी जमीन को किसी भी हालत में वापस नहीं लिया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अखिलेश ने करारे प्रहार किए। बोले, भाजपा की सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। यह सरकार 110 करोड़ लोगों के लिये काम नहीं कर रही बल्कि 20 करोड़ लोगों के लिये काम कर रही है।

रोजगार के मुद्दे पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय खुद ही बता रहे हैं कि देश मे मंदी की मार है। लोगों के रोजगार जा रहे है। कंपनियां बद हो रही हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक झाऊलाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए। इसके साथ ही वह एक के कॉलेज में पुस्तकालय का उद्घाटन भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments