Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअब से कुछ देर बाद चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में...

अब से कुछ देर बाद चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई


खास बातें

-चिदंबरम पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर

-परिजनों-वकीलों को मिलने के लिए हर दिन 30 मिनट का वक्त मिला

-चिदंबरम की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

-सीबीआई की रिमांड में पी चिदंबरम की बीती दूसरी रात

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बेटे कार्ति और पत्नी नलिनि

दिल्ली। अब से कुछ देर बाद सुप्रीम कोर्ट में पी. चिदंबरम की जमानत को लेकर सुनवाई शुरू होने वाली है। चिदंबरम की पत्नी नलिनी, उनके बेटे कार्ति सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पूछताछ के बाद पी. चिदंबरम को डिनर दिया गया, जो कि उनके घर से ही आया था। आज एक बार फिर उनसे सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। क्योंकि चिदंबरम पांच दिनों की सीबीआई रिमांड पर हैं।

चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत?

उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई करेगी। चिदंबरम ने यह याचिका आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए दाखिल की है। इस मामले में बुधवार रात को सीबीआई ने उन्हें उनके जोर बाग स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था।

चिदंबरम की याचिका पर न्यायमूर्ति आर भानुमति और एएस बोपन्ना की पीठ सुनवाई करेगी। उन्होंने उच्च न्यायालय के 20 अगस्त को दिए फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई ने गुरुवार को उन्हें राउज ऐवेन्यू अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। उच्चतम न्यायालय से राहत न मिलने के बाद चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments