Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमिशन कश्मीरः श्रीनगर के लिए फ्लाइट में सवार हुए राहुल, विपक्षी नेता...

मिशन कश्मीरः श्रीनगर के लिए फ्लाइट में सवार हुए राहुल, विपक्षी नेता भी है साथ


दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलने के लिए श्रीनगर रवाना होने वाल है। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित राज्यों में बांटने के बाद श्रीनगर समेत कुछ शहरों में प्रतिबंध लगे हुए हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विपक्षी नेताओं से न आने और शांति व्यवस्था बनाने में मदद करने को कहा है। कुछ नेता दिल्ली हवाई अड्डे पहुंच चुके हैं।

विमान में सवार हुए विपक्षी नेता
विपक्षी नेता शरद यादव, डी राजा, मजीद मेमन और मनोज झा श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में सवार हो गए हैं। वह राहुल गांधी के नेतृत्व में कस्मीर जा रहे हैं।

फ्लाइट में सवार हुए राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में सवार हो गए हैं। उनके साथ विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर जा रहा है।

माजिद मेमन बोले हमारा मकसद गड़बड़ी करना नहीं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता माजिद मेममन ने कहा कि हमारा मकसद कहीं जाने और गड़बड़ी पैदा करना नहीं है, हम सरकार के विरोध में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार के समर्थन में जा रहे हैं ताकि हम भी सुझाव दे सकें कि क्या किया जाना चाहिए।

चीजें सामान्य तो राजनीतिक नेता क्यों हैं नजरबंद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक तरफ सरकार का कहना है कि स्थिति सामान्य है, दूसरी तरफ वे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं देते हैं। आजाद ने सवाल उठाया कि अगर चीजें सामान्य हैं तो राजनीतिक नेताओं को नजरबंद क्यों है?

यह विपक्षी नेता जाएंगे कश्मीर
विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस से राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, माकपा से सीताराम येचुरी, भाकपा के डी. राजा, डीएमके के टी सिवा, राजद के मनोज झा और तृणमूल से दिनेश त्रिवेदी शामिल होंगे। शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की।

सरकार ने नेताओं को नहीं दी घाटी आने की अनुमति
अनुच्छेद-370 खत्म होने के बाद सरकार ने किसी नेता को कश्मीर घाटी में आने की अनुमति नहीं दी है। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत क्षेत्रीय दलों के नेता भी नजरबंद हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को दो बार श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट से वापस लौटाया गया है। डी राजा को भी श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments