Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस का मिशन कश्मीरः विपक्षी नेताओं संग श्रीनगर पहुंचे राहुल, बाहर निकलने...

कांग्रेस का मिशन कश्मीरः विपक्षी नेताओं संग श्रीनगर पहुंचे राहुल, बाहर निकलने की नहीं मिली अनुमति


दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर पहुंच चुका है लेकिन उन्हें हवाई अड्डे से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। राहुल के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, एनसीपी नेता माजिद मेमन, सीपीआई लीडर डी. राजा के अलावा शरद यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उनसे दौरे को टालने की अपील की है। श्रीनगर पहुंचने से पहले जब विमान में मीडिया ने नेताओं के सामने यह आशंका जताई कि उन्हें हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा तो मेनन ने कहा था कि यदि ऐसा होता है तो यह लोकतंत्र की हत्या होगी।

हवाई अड्डे से बाहर निकलने की अनुमति
राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंच गए हैं लेकिन उन्हें किसी नेता से मिलने या फिर हवाई अड्डे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। विपक्षी नेता वीआईपी लॉउंज में बैठे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments