Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअखिलेश यादव का बड़ा फैसला, यूपी के बाद अब पार्टी की दिल्ली...

अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, यूपी के बाद अब पार्टी की दिल्ली इकाई भी भंग


दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग कर दिया। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

बता दें कि बीते 23 अगस्त को ही उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर पार्टी की सभी जिला व महानगर कार्यकारिणी को अध्यक्ष सहित भंग कर दिया गया था। यह फैसला लोकसभा चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा करने के बाद लिया गया था। विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां भी अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गईं थीं। इसी के साथ पार्टी के चारों युवा संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भी अध्यक्ष समेत भंग कर दी गई थी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में बसपा के साथ गठबंधन के बावजूद सपा को करारा झटका लगा था। सपा को केवल 5 सीटें ही मिल पाईं, जबकि मुलायम सिंह परिवार के कई सदस्य चुनाव हार गए थे। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही समाजवादी पार्टी के साथ ही युवा व अन्य फ्रंटल संगठन व प्रकोष्ठों को भंग किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

पार्टी संगठन को भंग करने से पहले अखिलेश यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेताओं से चुनाव परिणामों को लेकर फीडबैक लिया। गहन समीक्षा के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सपा की सभी कमेटियां भंग करने का फैसला लिया है।

संगठन की होगी ओवर हॉलिंगः
विधानसभा क्षेत्र से लेकर राज्य कमेटियां तक भंग हो जाने के बाद अब सपा संगठन में बदलाव किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं की चुनावी प्रदर्शन कैसा रहा? उनके क्षेत्रों में पार्टी को कितने वोट मिले? चुनाव में उनकी गतिविधियां कैसी रहीं। इसी के आधार पर जल्द ही नई टीम खड़ी की जाएगी। संगठन में नई ऊर्जा के साथ ही अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments